फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Officers adopted 86 schools, leaders did not take interest

अफसरों ने गोद लिए 86 स्कूल, नेताओं ने नहीं ली रुचि

Wed, 11 May 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Officers adopted 86 schools, leaders did not take interest
सुल्तानपुर। शासन के निर्देश पर जिले के अधिकारियों ने शानदार पहल की है। अफसरों ने 86 परिषदीय विद्यालयों को गोद लिया है। डीएम रवीश गुप्ता ने भदैंया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अभियाकलां और पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्र ने दूबेपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कुसहा को चुना है। सीडीओ ने जयसिंहपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डिहवा तो बीएसए ने अंगनाकोल प्राथमिक विद्यालय का जिम्मा लिया है। योजना का स्याह पहलू यह कि किसी भी जनप्रतिनिधि ने अब तक इसके लिए पहल नहीं की है।
विज्ञापन

शासन ने परिषदीय विद्यालयों को गोद लेने का निर्देश अधिकारियों को दिया था। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी 11 विद्यालय गोद लेकर उनमें अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए काम करने का निर्देश दिया गया था। शासन के निर्देश के बाद जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने 86 अधिकारियों को प्राथमिक विद्यालय आवंटित कर दिए हैं। उन्होंने खुद भदैंया विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अभियाकलां को चुना है।
विज्ञापन

उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्र ने दूबेपुर के प्राथमिक विद्यालय कुसहा को चुना है। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने जयसिंहपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डिहवा को गोद लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह को करौंदीकलां का प्राथमिक विद्यालय बहाउद्दीनपुर, डायट प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार को करौंदीकलां का प्राथमिक विद्यालय धोबियान, बीएसए दीवान सिंह यादव को कूरेभार का प्राथमिक विद्यालय अंगनाकोल आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोद लिए गए विद्यालयों में अधिकारियों की ओर से अवस्थापना सुविधाओं को विकसित करने का काम किया जाएगा ताकि विद्यालय प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर समृद्ध हो सकें। इसके साथ ही इन विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए भी काम होगा। अधिकारियों की पहल के बाद भी अब तक कोई जनप्रतिनिधि विद्यालयों को गोद लेने के लिए सामने नहीं आया है।
सीएमओ को कादीपुर का प्राथमिक विद्यालय कादीपुर, सीएमएस (पुरुष) को भदैंया का मुरारपुर, सीएमएस (महिला) को दूबेपुर का पूरे मितई, एडीएम वित्त एवं राजस्व को दूबेपुर का नोनरा, एडीएम प्रशासन को भदैंया का झौवारा, मुख्य राजस्व अधिकारी को भदैंया का पन्ना टिकरी, एसडीएम सदर को कुड़वार का देवलपुर, एसडीएम बल्दीराय को बल्दीराय का पूरे नेमा, एसडीएम कादीपुर को विजेथुआ प्रथम, एसडीएम लंभुआ को बेलाही प्रथम, एसडीएम जयसिंहपुर को पूरे राजा का तारा प्राथमिक विद्यालय गोद दिया गया है।
जिला बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) को प्रतापपुर कमैचा का प्राथमिक विद्यालय रामगढ़, सदर तहसीलदार को केजीबीवी दूबेपुर, जिला उद्यान अधिकारी को अखंडनगर का प्राथमिक विद्यालय हरपुर, डीपीआरओ को कुड़वार का प्राथमिक विद्यालय असरोगा, जिला समाज कल्याण अधिकारी को धनपतगंज का प्राथमिक विद्यालय चंदीपुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी को धनपतगंज के प्राथमिक विद्यालय खारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला सूचना अधिकारी को दोस्तपुर का प्राथमिक विद्यालय धानेपुर, जिला कृषि अधिकारी को मोतिगरपुर का प्राथमिक विद्यालय बेलवारी, डीएफओ को बल्दीराय का प्राथमिक विद्यालय कोटवा, वरिष्ठ कोषाधिकारी को करौंदीकलां का प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर, जिला आपूर्ति अधिकारी को कूरेभार का प्राथमिक विद्यालय खरसोमा प्रथम, जिला क्रीड़ा अधिकारी को जयसिंहपुर का प्राथमिक विद्यालय नगईपुर, जिला आबकारी अधिकारी को कूरेभार का प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर गोद दिया गया है।

जिला सेवायोजन अधिकारी को जयसिंहपुर का प्राथमिक विद्यालय बहाउद्दीनपुर (निषाद बस्ती) गोद दिया गया है। इसके अलावा सभी खंड विकास अधिकारियों को उनके विकास खंड क्षेत्र के एक-एक प्राथमिक विद्यालय गोद दिए गए हैं। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारियों को भी उनके विकास क्षेत्र के एक-एक विद्यालय का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed