फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Now daughters will launch development work

अब अमेठी में बेटियां करेंगी सभी विकास कार्यों का उद्घाटन

Mon, 06 Jan 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Now daughters will launch development work
अमेठी। एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आधी आबादी के उत्साहवर्धन को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की। सोमवार को होने वाले सभी विकास कार्यों का लोकार्पण उन्होंने छात्राओं के हाथों करवाया। साथ ही इस बात का एलान किया कि भविष्य में सभी लोकार्पण बेटियां ही करेंगी।
विज्ञापन

फुरसतगंज में रोगी आश्रय केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गौरीगंज पहुंचीं केंद्रीय मंत्री ने दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत 164.55 लाख रुपये से निर्मित रैन बसेरा/शेल्टर होम का लोकार्पण स्कूल की छात्राओं से करवाया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह अमेठी की बेटियों के उत्साहवर्धन की दिशा में उठाया गया एक छोटा सा कदम है। आने वाले दिनों में भी अमेठी संसदीय क्षेत्र में जो भी भूमि पूजन, शिलान्यास व लोकार्पण होंगे सब बेटियों के हाथों ही करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरा का उद्घाटन करने के बाद मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचीं स्मृति ने अपनी मौजूदगी में बेटियों से ही अटल संसदीय स्वास्थ्य मेला व रोगी आश्रय केंद्र का उद्घाटन करवाया।
इतना ही नहीं स्मृति ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को चेक, मुख्यमंत्री जन आरोग्य तथा प्रधानमंत्री जन आोग्य योजना के आठ-आठ लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को आवास की चाबी तथा सौभाग्य योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी बेटियों के हाथों ही वितरित करवाया।

गौरीगंज से निकल कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शाहगढ़ पहुंचीं और ब्लॉक परिसर में 85.43 लाख रुपये से नवनिर्मित किसान केंद्र का लोकार्पण किया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ने अमेठी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुल कर कुछ नहीं कहा। उनका कहना था कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से अमेठी में मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर कोई अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज कहां बनेगा, इस विषय में अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed