फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Nominations procession block traffic

नामांकन जुलूसों ने जाम किया शहर

Mon, 28 Sep 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 28 Sep 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के नामांकन की तैयारियों के किए जा रहे प्रशासन व पुलिस की दावों की पोल पहले ही दिन खुल गई। सुबह से दोपहर तक शहर जाम से ठहर सा गया। जाम में स्कूली बच्चे व वाहन घंटों फंसे रहे। जाम में फंसने वालों में प्रत्याशी एवं उनके समर्थक भी रहे। चिलचिलाती धूप में बाइक व साइकिल सवार शहर की गलियों में घूमते नजर आए।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पहले चरण के नामांकन की पुख्ता तैयारियों का दावा करने वाले प्रशासन की पोल पहले ही दिन खुल गई। सुबह आठ बजे से शुरू नामांकन प्रकिया के लिए बस स्टेशन व कलेक्ट्रेट गेट के पास बैरियर लगाकर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मुख्य मार्ग पर प्रतिबंध लगते ही वाहनों एवं बाइकों का रेला बगल के मार्गों की ओर घूम गया। अन्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था के इंतजाम नहीं होने से सुबह 10 बजते ही शहर जाम से ठहर गया।
विज्ञापन


 डीएम आवास से लेकर गोलाघाट तक दीवानी तिराहे से लेकर तिकोनिया पार्क तक बाधमंडी से लेकर राहुल चौराहा, डाकखाना चौराहा, सब्जीमंडी से लेकर बस स्टेशन तक, गल्लामंडी, गंदानाला रोड समेत चहुंओर जाम से शहर ठहर गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाने से उसमें बाइक सवार, साइकिल सवार भी पिसते रहे। जाम में स्कूली बच्चे फंसे रहे। बच्चों को लाने स्कूल पहुंचने वाले अभिभावक घंटे से भर ज्यादा लेट हो गए जबकि बच्चे स्कूल में फंसे रहे। दोपहर बाद करीब एक बजे डीएम आवास से लेकर गोलाघाट व दीवानी तक यातायात व्यवस्था कुछ सामान्य हुई लेकिन चौक, सब्जीमंडी समेत कई जगहों पर शाम तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed