{"_id":"586540eb4f1c1b8840eee25a","slug":"no-releif-from-cash-crunch","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश की किल्लत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश की किल्लत बरकरार
Amarujala Bureau
Updated Thu, 29 Dec 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
लंबी होती जा रही कतारें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों की बैंक शाखाओं में कैश की किल्लत बरकरार है। करेंसी चेस्ट कम मिलने से बैंक कर्मचारी लोगों को जरूरत के मुताबिक भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंक शाखाओं में कैश की कमी रही। कैश न पहुंचने से खाताधारकों को भुगतान नहीं मिल सका।
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंक शाखाओं में लगातार कैश की कमी बनी है। ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर जरूरत के मुताबिक करेंसी चेस्ट नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शाखाओं में बृहस्पतिवार को भी कैश नहीं मिल सका। ग्रामीण बैंक की सेमरी बाजार शाखा में खाताधारकों को सुबह कुछ देर तक ही कैश बांटा गया। उसके बाद कैश खत्म हो गया। यहां पर सुबह एक से दो हजार रुपये तक का अधिकतम भुगतान किया गया।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से करेंसी चेस्ट न पहुंचने की वजह से खाताधारकों को भुगतान देने से बैंक अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में सुबह से कतार लगाकर खड़े खाताधारकों को निराश होकर लौटना पड़ा। यही हाल क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की पीढ़ी, मोतीगंज, कटका, जयसिंहपुर, कादीपुर, मोतिगरपुर, बिरसिंहपुर व अन्य शाखाओं का रहा। इन शाखाओं पर भी खाताधारकों को एक से दो हजार रुपये देकर काम चलाया गया। ग्रामीण बैंक सेमरी बाजार के शाखा प्रबंधक केडी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से करेंसी चेस्ट नहीं मिल सका। इस वजह से सुबह कुछ ही खाताधारकों को भुगतान दिया जा सका।
विज्ञापन