फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No cash in city ATM

बैंकों में  राहत, एटीएम पर किल्लत बरकरार

Mon, 02 Jan 2017 10:03 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 02 Jan 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
No cash in city ATM
कतार में लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला

एटीएम पर धन निकासी की लिमिट बढ़ाने के दूसरे दिन भी एटीएम पर कैश की किल्लत बरकरार रही। सीमित एटीएम पर ही कैश रहा, बाकी के शटर दिन भर गिरे रहे। हालांकि बैंकों में भुगतान को लेकर लोगों की कतार लगी रही।  

विज्ञापन



शहर  व ग्रामीण अंचल में स्थित कई एटीएम कैश लिमिट बढ़ाने के दूसरे दिन भी सोमवार को कैशलेस रहे। सिर्फ बैंक शाखाओं पर ही लोगों को कैश मिल सका। एटीएम पर कैश की समस्या बरकरार रही। संचालित एटीएम पर सोमवार को भी सिर्फ दो हजार और चार हजार रुपये की ही निकासी की जा सकी। यहां पर एटीएम  कार्डधारक 500-1000 रुपये तक का भुगतान नहीं पा सके।
विज्ञापन


शहर  के कई एटीएम के शटर बंद भी रहे। नगर के गोलाघाट स्थित आईसीआईसीआई बैंक, बस  स्टेशन के निकट स्थित बॉब, सेंट्रल बैंक,  विजया बैंक,  कुड़वार नाका रोड स्थित पीएनबी, एक्सिस बैंक, नार्मल चौराहा  स्थित टाटा इंडीकैश, आईडीबीआई, पंचरास्ता स्थित बॉब के एटीएम पर  लोगों को कैश नहीं मिल सका।  शहर के रोडवेज स्थित  एसबीआई, एक्सिस के एटीएम पर कैश लोड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन एटीएम पर सोमवार को भी सिर्फ 2000  रुपये का नोट ही लोड किया गया था। एटीएम कार्डधारक यहां से सिर्फ दो हजार  और चार हजार रुपये की ही निकासी कर सके। 100 व 500 रुपये के नोट न लोड होने की वजह से लोग 500 व 1000 रुपये की धन निकासी नहीं कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed