{"_id":"62e4275e061e615d1d3d907a","slug":"murder-sultanpur-news-lko6417815104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को पटरे से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ को पटरे से पीटकर मार डाला
विज्ञापन
जमाल। फाइल फोटो
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। कुड़वार क्षेत्र के भदहरा बाजार के पास शुक्रवार को एकयुवक ने अधेड़ की पटरे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या से नाराज भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा। इस बीच यूपी 112 पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और हमलावर को भीड़ से छुड़ाकर सीएचसी पहुंचाया। सूचना मिलते पर पहुंचे एसपी ने स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। हमलावर युवक को मनोरोगी बताया जा रहा है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
क्षेत्र के गंजेहड़ी निवासी जमाल (45) शुक्रवार को ट्यूबवेल से भदहरा बाजार चाय पीने जा रहा था। बाजार से सौ मीटर पहले शिव दयाल मिश्र का पुरवा निवासी अरविंद मिश्र (30) सड़क किनारे कबाड़ बीन रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जमाल ने अरविंद को कबाड़ बीनने से मना किया तो उसने सड़क किनारे पड़े लकड़ी के पटरे को उठाकर जमाल को पीटना शुरू कर दिया। अरविंद की पिटाई से जमाल की मौके पर ही मौत हो गई। जमाल की मौत से आक्रोशित भीड़ ने अरविंद को पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया।
इस बीच यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए और अरविंद को भीड़ से छुड़ाकर कुड़वार थाने ले गए, जहां से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। दिनदहाड़े हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सोमेन बर्मा, एएसपी विपुल श्रीवास्तव कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। सूचना पर फोरेंसिक के फील्ड यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर घटनास्थल से नमूना एकत्र किया। उन्होंने बताया कि लिए गए नमूने की जांच लैब से कराई जाएगी
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि जमाल की हत्या में शामिल अरविंद मनोरोगी है। मृतक की पत्नी रबिया बेगम की तहरीर पर अरविंद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उधर हत्या के आरोपी अरविंद मिश्र के पिता राजेंद्र ने बताया कि उनका बेटा मनोरोगी है। उसका पांच वर्ष से उपचार चल रहा है। पैसों के अभाव के कारण इस समय उपचार नहीं हो पा रहा है।