फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mother and innocent child died after being hit by an uncontrolled tractor in Sultanpur

Sultanpur News: बेकाबू ट्रैक्टर ने मां व मासूम बच्चे को मारी टक्कर, दोनों की मौत; घर में मची चीख पुकार

Mon, 14 Apr 2025 08:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 08:34 PM IST
सार

सुल्तानपुर में बेकाबू ट्रैक्टर ने मां व मासूम बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सड़क किनारे बच्चे को दूध पिलाते समय हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। 

विज्ञापन
Mother and innocent child died after being hit by an uncontrolled tractor in Sultanpur
नाजमा बानो और उवैद की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार सुबह सड़क किनारे डेढ़ साल के बच्चे को दूध पिलाते समय बेकाबू ट्रैक्टर ने मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच ट्रैक्टर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। घायल मां-बेटे को सीएचसी करौंदीकला ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़ मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


हादसा करौंदीकला क्षेत्र के गौरा टिकरी गांव में हुआ। मूल रूप से जौनपुर जिले के खुटहन स्थित संजरपुर गांव निवासी सज्जाक की पत्नी नाजमा बानो (32) के पिता मो. नन्हें करौंदीकला के पहाड़पुर कला गांव में रहते हैं। रविवार को मो. नन्हें की छोटी पुत्री की गोद भराई का कार्यक्रम था। उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नाजमा रविवार को अपने पुत्र उवैद (डेढ़ वर्ष) को लेकर देवर मो. कैफ के साथ मायके आई थीं।

विज्ञापन

ट्रैक्टर टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराकर सड़क किनारे पलट गया

सोमवार सुबह 11 बजे नाजमा व उनके पुत्र उवैद को लेकर मो. कैफ बाइक से जौनपुर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में गौरा टिकरी गांव के पठखौली मोड़ के पास नाजमा ने मो. कैफ से बाइक रोकने को कहा। बाइक रुकने के बाद नाजमा अपने बच्चे को दूध पिलाने लगी। इसी बीच करौंदीकला की तरफ से आ रहा ईंट से लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर सीधे नाजमा व उवैद को रौंदते हुए आगे जाकर पेड़ से टकराकर सड़क के किनारे स्थित गड्ढे में पलट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। गंभीर हालत में नाजमा व उनके बेटे उवैद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौंदीकला ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष शारदेंदु दुबे ने बताया कि मो. कैफ की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह खुद को खलासी बता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चालक की लापरवाही ने ली दोनों की जान

देवर मो. कैफ का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चला रहा था। उनकी भाभी सड़क के किनारे बैठकर अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से भाभी व भतीजे पर ट्रैक्टर चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed