{"_id":"61bcc70fe3ae4b1f1a409c7a","slug":"more-than-78-thousand-candidates-will-appear-in-the-up-board-exam-sultanpur-news-lko609402111","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 78,858 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 78,858 परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा वर्ष 2022 में जिले में 78,858 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 39,982 व इंटरमीडिएट के 34,876 विद्यार्थी शामिल हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथि तक हाईस्कूल में 39,802 संस्थागत तथा 180 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, इंटरमीडिएट में 32,546 संस्थागत तथा 2330 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के परीक्षा प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि बोर्ड से निर्धारित अंतिम तिथि बीतने के बाद जो संख्या सामने आई है, उसमें हाईस्कूल में 20,913 बालक और 19,069 बालिकाओं ने परीक्षा फॉर्म भरा है। इंटरमीडिएट में 17,116 बालक और 17,760 बालिकाओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
नौ और 11 में 84,873 रजिस्ट्रेशन
यूपी बोर्ड के कक्षा नौ व 11 में भी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई थी। कक्षा नौ में 24,045 बालक और 22,477 बालिकाओं समेत 46,522 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में 19,781 बालक और 18,570 बालिकाओं समेत 38,351 विद्यार्थियों के नामांकन हुए हैं।