{"_id":"6a53f88e7ba520843c042271","slug":"mlc-sultanpur-tet-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-160379-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष टीईटी और पुरानी पेंशन का होगा समाधान : एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष टीईटी और पुरानी पेंशन का होगा समाधान : एमएलसी
Mon, 13 Jul 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
अध्यापक भवन में शिक्षकों को संबोधित करते एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत- संगठन
सुल्तानपुर। सिरवारा मार्ग स्थित अध्यापक भवन में रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्य समिति, संघर्ष समिति, क्षेत्रीय अध्यक्ष व मंत्री की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य और संगठन के संरक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी परीक्षा और पुरानी पेंशन का समाधान अवश्य कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने शिक्षकों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार से शिक्षकों को कम से कम 15 ईएल (इमरजेंसी लीव) देने की मांग की।
कहा कि इन मुद्दों को विधान परिषद की आश्वासन समिति में सुना जाएगा। शिक्षकों के लंबित कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में कुछ समस्याएं हैं, जिनका शीघ्र समाधान कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर संगठन आंदोलन और धरना भी करेगा। प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि संगठन में उन्हीं लोगों को जिम्मेदारी दी जाए जो शिक्षक हित में सक्रियता से कार्य करना चाहते हों। जिला मंत्री रामाशीष मौर्य ने मंच का संचालन करते कहा कि टीईटी के मुद्दे पर प्रदेश संगठन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, गोंडा के जिला संगठन मंत्री कुलदीप पाठक, जिला संरक्षक राजेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अनुज यादव, जिला कोषाध्यक्ष विनय प्रजापति, मुनेंद्र मिश्र, मंजू सिंह, संदीप श्रीवास्तव, देवी प्रसाद पाल आदि मौजूद रहे।