फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mini truck collides with unknown vehicle, driver dies

Sultanpur News: अज्ञात वाहन से टकराया मिनी ट्रक, चालक की मौत

Sun, 02 Jun 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 02 Jun 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mini truck collides with unknown vehicle, driver dies
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र हलियापुर के कूरेभार मोड़ पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मिनी ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खलासी घायल हो गया। खलासी को कुमारगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हलियापुर क्षेत्र के कूरेभार मोड़ पर शुक्रवार रात जगदीशपुर-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदीशपुर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार मिनी ट्रक अज्ञात वाहन से टकरा गया। टक्कर में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक अनिल कुमार सिंह (25) निवासी बड़े तारा थाना भवानी खेड़ा जिला भिवानी हरियाणा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


खलासी सतीश (22) निवासी भिवानी हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कुमारगंज पिठला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हलियापुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed