{"_id":"64a710ee3934eb6c4d0876d4","slug":"meritorious-will-be-honored-today-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-202-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आज होगा मेधावियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आज होगा मेधावियों का सम्मान
Fri, 07 Jul 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड एवं सीबीएसई की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। कमला नेहरू संस्थान के फरीदीपुर स्थित इंजीनियरिंग संकाय में अमर उजाला अचीवर्स अवार्ड 2023 का आयोजन होगा।
अमर उजाला की ओर से मेधावियों के उत्साहवर्धन के लिए सम्मान समारोह का आयोजन होगा। जिलाधिकारी जसजीत कौर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगी। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में प्रतिभाग करेंगे।
केएनआई के इंजीनियरिंग संकाय के एकेडमिक प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि अमर उजाला अचीवर्स अवार्ड समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों के बैठने एवं जलपान की व्यवस्था की गई है। इंजीनियरिंग संकाय के कान्फ्रेंस हाल में कार्यक्रम का आयोजन सुबह साढ़े 11 बजे से होगा। विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट के बाद किस-किस क्षेत्र में जाने का अवसर मिलता है, इस बारे में विशेषज्ञ जानकारी भी देंगे।