फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   mdm

30 इंटर कॉलेजों ने नहीं दिया एमडीएम का उपभोग प्रमाणपत्र

Sun, 26 Sep 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
mdm
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण की वजह से पहली बार 76 दिन, दूसरी बार 49 दिन व तीसरी बार 138 दिन का एमडीएम का कन्वर्जन कॉस्ट व राशन वितरण छात्र-छात्राओं को किया गया है। मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित जिले के 58 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में से 29 ऐसे इंटर कॉलेज हैं, जिन्होंने प्रेरणा पोर्टल पर इसका उपभोग प्रमाणपत्र अपलोड नहीं किया है।
विज्ञापन

एक राजकीय इंटर कॉलेज ने भी उपभोग प्रमाणपत्र अपलोड नहीं किया है। प्रेरणा पोर्टल पर उपभोग प्रमाणपत्र अपलोड न करने वाले अखंडनगर विकास खंड के चार, बल्दीराय के तीन, भदैंया के दो, धनपतगंज का एक, दूबेपुर का एक, कादीपुर का तीन, करौंदीकलां के दो, कुड़वार के तीन, कूरेभार के दो, लंभुआ के पांच, मोतिगरपुर का एक व प्रतापपुर कमैचा का तीन विद्यालय शामिल हैं। प्रेरणा पोर्टल पर उपभोग प्रमाणपत्र अपलोड नहीं होने की वजह से जिले का उपभोग प्रमाणपत्र जिलाधिकारी के हस्ताक्षर से शासन को नहीं भेजा जा पा रहा है।
विज्ञापन

इसके संबंध में एमडीएम के जिला कोऑर्डिनेटर संदीप यादव की ओर से कई बार प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया जा चुका है। बावजूद इसके प्रधानाचार्यों की लापरवाही से अभी भी 30 विद्यालयों के उपभोग प्रमाणपत्र ऑनलाइन अपलोड नहीं हुए हैं। बीएसए दीवान सिंह यादव ने डीआईओएस से इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को उपभोग प्रमाणपत्र तत्काल अपलोड कराए जाने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed