{"_id":"6578a7842b964547950d027a","slug":"married-woman-murdered-by-gouging-out-her-eyes-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-6692-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आंख फोड़कर की गई विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आंख फोड़कर की गई विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
बल्दीराय। थाना क्षेत्र बल्दीराय के रामनगर प्रथम गांव में सोमवार देर शाम संदिग्ध हालत में हुई महिला की मौत मामले में पति ने हत्या की आशंका जताई है। बताया कि जब वह पहुंचा तो उसकी पत्नी मृत हालत में फंदे से लटक रही थी। उसकी बाईं आंख लहूलुहान थी। मौत के बाद मृतका के पति के मोबाइल पर धमकी भरा मेसेज आया है। उसमें लिखा है कि एक-एक करके सब मरोगे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के रामनगर प्रथम गांव निवासी प्रदीप कनौजिया की पत्नी सीता (24) की सोमवार देर शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। कमरे के अंदर बांस के सहारे उसकी लाश फंदे पर लटकती देखी गई थी। पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे प्रदीप ने बताया कि सोमवार शाम उसके घर पर पत्नी अकेली थी। उसकी बाईं आंख फोड़कर किसी ने उसकी हत्या कर दी।
प्रदीप ने बताया कि पड़ोसी के जानकारी देने पर वह दुकान से घर पहुंचा था। प्रदीप का कहना है कि एक वर्ष पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति से उसके परिवार का विवाद हुआ था। उसने गांव के ही उस व्यक्ति पर शक जताया है। पुलिस ने प्रदीप के भाई प्रवीण को सोमवार से ही हिरासत में लिया है। बल्दीराय एसओ आरबी सुमन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
पुत्री के सिर से छिना मां का साया
मृतका सीता की शादी 23 मार्च 2018 को प्रदीप के साथ हुई थी। प्रदीप के परिवार में पिता भाईलाल कनौजिया, मां राजकुमारी, छोटा भाई प्रवीण कुमार, भाई निर्मल कुमार और निखिल हैं। सीता की एक चार साल की पुत्री प्रिया है। जो बार-बार मां को याद कर रो रही है।