{"_id":"5d9238428ebc3e013a3e4407","slug":"maneka-gandhi-on-a-two-day-tour-on-wednesday-sultanpur-news-lko4844450130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल दो दिवसीय दौर पर आएंगी मेनका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल दो दिवसीय दौर पर आएंगी मेनका गांधी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंच रही हैं। भाजपा के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि मेनका गांधी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को आएंगी।
वह संसदीय क्षेत्र के इसौली विधानसभा अंतर्गत कुड़वार बाजार स्थित शनि मंदिर से महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर से 31 अक्तूबर सरदार पटेल की जयंती तक चलने वाली गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगी।
सांसद इस दौरान चौपाल, स्वच्छता, पौधरोपण एवं सेवा शिविर कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। इसके बाद वे विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन
रघुवंशी ने बताया कि तीन अक्तूबर को सांसद मेनका गांधी जिला पंचायत परिसर में सुबह साढ़े नौ बजे सांसद संवाद केंद्र का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद वे भदहरा गांव से गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगी।