फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   man murdered in dispute

पैसे के लेनदेन के विवाद में अधेड़ की डंडे से पीटकर हत्या

Sun, 05 Sep 2021 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
man murdered in dispute
17. बल्दीराय के आछरपुर गांव में घटना स्थल की जांच करते एसपी। - फोटो : SULTANPUR
धनपतगंज/विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के आछरपुर गांव में शनिवार की रात एक अधेड़ की पैसे के लेन देन के विवाद में डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह बाग में शव पाए जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बल्दीराय क्षेत्र के आछरपुर मजरे ऐंजर निवासी बद्रीनाथ मिश्र (45) शनिवार की सुबह घर से निकले थे। देर शाम तक बद्रीनाथ घर नहीं पहुंचे तो परिवारीजन उनकी तलाश शुरू कर की लेकिन पता नहीं चला। रविवार की सुबह गांव के लोग बाग में पहुंचे तो जमीन पर बद्रीनाथ का शव पड़ा पाया। बद्रीनाथ के शरीर पर चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना के बाद एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए परिवारीजनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई। एसपी ने बताया कि मृतक बद्रीनाथ मिश्र को शनिवार को मुन्नू , संदीप और सम्प्रीत निवासीगण हजारी का पुरवा मजरे- ऐंजर, थाना बल्दीराय के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि पैसे के लेन देन के विवाद में मुन्नू, संदीप और सम्प्रीत ने पहले बद्रीनाथ को शराब पिलाई और फिर डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस नदे उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
साईं मत से जुड़ा था बद्रीनाथ
धनपतगंज। आछरपुर गांव के लोगों ने बताया कि बद्रीनाथ पिछले कई वर्षो से साईं मत से जुड़ा था। संचरणशील साईं मतावलंबी गृहस्थ साईं था। गांव के किनारे एक कुटी में दिनभर गुजारने के बाद रात को बद्रीनाथ घर पर सोने के लिए जाता था।

घटना की देर रात वह घर नहीं लौटा था। इसके बाद उसकी खोज की जा रही थी। उसकी पत्नी रेखा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करके दो बेटियों का पालन पोषण कर रही है। इस समय रेखा दिल्ली में है। परिवार के लोगों ने उसे घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed