{"_id":"5d2cbe818ebc3e6cb20cfc6c","slug":"malti-and-shabnam-win-the-election-sultanpur-news-lko4709029112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोइरीपुर नपं में मालती व नपा में शबनम के सिर पर सजा ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोइरीपुर नपं में मालती व नपा में शबनम के सिर पर सजा ताज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर निकाय के दो वार्डों के चल रहे उपचुनाव में सोमवार को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए गए। दोनों नतीजे पूर्व सभासदों के परिवार के लोग ही जीते हैं। नगर पालिका के लाला का पुरवा वार्ड में शबनम व कोइरीपुर नगर पंचायत में मालती मिश्रा के सिर ताज सजा है।
नगर निकाय के दो वार्डों के चल रहे उप चुनाव में सोमवार की सुबह नगर पालिका के लाला का पुरवा वार्ड की गणना नगर पालिका में शुरू हुई। गणना में लाला का पुरवा की सभासद प्रत्याशी शबनम को 764 वोट पाकर चुनाव जीत गईं।
दूसरे नंबर पर रहीं राशिदा बानो को 553 मत मिले। नतीजे की घोषणा के बाद निर्वाचन अधिकारी यशपाल सिंह ने विजयी प्रत्याशी शबनम को प्रमाण पत्र सौंपा।
लाला का पुरवा की नवनिर्वाचित सभासद शबनम के पहले उनकी सास जाकिरा वार्ड सदस्य रहीं। घोषणा के बाद पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल, पूर्व सभासद अतीक अहमद, हाजी फिरोज समेत अन्य समर्थकों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
कोइरीपुर गर पंचायत के विवेक नगर वार्ड सभासद की गणना लंभुआ ब्लॉक मुख्यालय पर कराई गई। गणना के बाद निर्वाचन अधिकारी ने नतीजे की घोषणा की।
घोषित नतीजे में मालती मिश्र को 200 मत व दूसरे स्थान पर रहे महावीर को 105 वोट मिले। मालती 95 वोटों से विजयी घोषित की गईं। निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। नतीजे की घोषणा करके विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित कर दिया गया।
गणना को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी सी इंदुमती ने दोनों मतगणना केंद्रों पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की तैनाती की थी।