फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Maharashtra government reaches fishermen on Maneka's initiative

सांसद की पहल पर महाराष्ट्र सरकार ने पहुंचाई मछुआरों को मदद

Tue, 07 Apr 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra government reaches fishermen on Maneka's initiative
सुल्तानपुर। महाराष्ट्र में फंसे जिले के विभिन्न गांवों के मछुआरों की मदद में सांसद मेनका गांधी आगे आई हैं। सांसद की पहल पर महाराष्ट्र के रायगढ़ जनपद की डीएम ने जिले के मछुआरों को राशन व सहायता उपलब्ध कराते हुए उसकी सूची सांसद को भेजी है।
विज्ञापन

भाजपा के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि महाराष्ट्र में जिले के विभिन्न गांवों के मछुआरे लॉकडाउन की वजह से फंसे हैं। खाने की समस्या होने पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मधुवन गांव निवासी बद्री प्रसाद निषाद ने सांसद को महाराष्ट्र से ही फोन करके समस्या से अवगत कराया था। उसने अन्य लोगों के बारे में भी सांसद को जानकारी दी थी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर सांसद मेनका गांधी के निर्देश पर उनके ओएसडी आनंदलाल चौधरी ने महाराष्ट्र के रायगढ़ी की डीएम नीता चौधरी व अलीबाग तहसील की एसडीएम शारदा पवार से बात करके जिले के मछुआरों को मदद पहुंचाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद के ओएसडी की सूचना पर एसडीएम अलीबाग ने नवेदर नवगांव में फंसे जिले के कादीपुर, लंभुआ क्षेत्र के मछुआरों को राशन व सहायता उपलब्ध कराते हुए उसकी सूची सांसद मेनका गांधी के कार्यालय नई दिल्ली को भेजी है। सूची पर निषादों का पूरा विवरण व अंगूठा निशान भी लगा है। सांसद की इस पहल से निषाद परिवारों की चिंता दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed