फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lover murdered the girl under pressure from marriage

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या

Tue, 01 Oct 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lover murdered the girl under pressure from marriage
सुल्तानपुर। शहर से सटे बैजापुर गांव में तीन हफ्ते पूर्व हत्या कर पेड़ से लटकाई गई युवती की मौत से स्वॉट टीम ने पर्दा उठा दिया है। मंगलवार को धम्मौर क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार ने युवती की फोटो, वीडियो और घटना के बाद बरामद किए गए कपड़ों से शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

पुलिस हत्या में शामिल प्रेमी और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस की मानें तो युवती की हत्या प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने के कारण की गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बैजापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान रामराज वर्मा के खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ में 11 सितंबर की सुबह एक युवती का शव दुपट्टे के सहारे लटकता पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूना एकत्र किया था। कोतवाली देहात थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए एसपी हिमांशु कुमार ने स्वॉट टीम प्रभारी अजय प्रताप सिंह, एसओ कोतवाली देहात शरद कुमार को जिम्मेदारी सौंपी थी।
मंगलवार को धम्मौर थाना क्षेत्र के पलिया गांव से पहुंचे रामनाथ कोरी आदि ने फोटो, वीडियो और कपड़े से युवती की पहचान मनीषा के रूप में की। रामनाथ के परिवारीजनों ने बताया कि मनीषा का अपहरण लंभुआ निवासी धर्मेंद्र ने अपने भाई की मदद से एक जुलाई को कर लिया था।
इसका मुकदमा धम्मौर थाने में दर्ज है। पुलिस की मानें तो धर्मेंद्र और मनीषा में प्रेम प्रसंग चल रहा था। मनीषा को साथ लेकर धर्मेंद्र कोतवाली नगर क्षेत्र के बढैयावीर मोहल्ले में रहता था।

जब मनीषा ने धर्मेंद्र पर शादी का दबाव बनाया तो उसकी हत्या कर दी गई। मनीषा की हत्या के बाद से ही धर्मेंद्र और उसका भाई फरार चल रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए स्वॉट टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed