फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Locks found on Panchayat buildings; arbitrary conduct by Panchayat assistants

Sultanpur News: पंचायत भवनों पर लटके मिले ताले, पंचायत सहायकों की मनमानी

Thu, 08 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Locks found on Panchayat buildings; arbitrary conduct by Panchayat assistants
 कुड़वार के धरावां में बना पंचायत भवन। संवाद
कुड़वार। स्थानीय विकास खंड में पंचायत सहायकों की मनमानी अधिकारियों पर भारी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को दोपहर 12:23 से 1.30 बजे तक की गई पड़ताल में कई ग्राम सचिवालय बंद मिले। धरावां, राजापुर, विनायकपुर समेत कई ग्राम सचिवालयों में ताले लटकते मिले।
विज्ञापन

विभाग ने पंचायत सहायकों को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ग्राम सचिवालयों में मौजूद रहने का निर्देश दे रखा है। ग्राम सचिवालयों में आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, पेंशन और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र संबंधी ऑनलाइन कार्य किए जाते हैं। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की गई है। इन कार्यों के लिए पंचायत सहायकों को प्रतिमाह छह हजार रुपये मानदेय निर्धारित है। राज्य सरकार ने पंचायत सहायकों की मांगों के आधार पर मानदेय में तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विनायकपुर ग्राम सचिवालय पहुंचे मंगल ने बताया कि वह आभा कार्ड से संबंधित कार्य कराने आए थे, लेकिन सचिवालय में ताला लगा होने से उन्हें लौटना पड़ा। खंड विकास अधिकारी विवेक कटियार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। ग्राम सचिवालय बंद मिलने पर संबंधित सचिव और पंचायत सहायक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed