{"_id":"5ea705218ebc3e90955a695e","slug":"labour-sultanpur-news-lko5193543172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा व अन्य जगहों से लाए गए जिले के 105 श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा व अन्य जगहों से लाए गए जिले के 105 श्रमिक
विज्ञापन
14. सुल्तानपुर के गनपत सहाय पीजी कॉलेज में हरियाणा से लाए मजदूरों की जांच करती टीम।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शासन के निर्देश पर हरियाणा समेत अन्य जगहों से जिले के 105 श्रमिक लाए गए हैं। श्रमिकों के पहुंचने पर उनकी जांच के बाद उन्हें प्रशासन ने गनपत सहाय विद्यालय में क्वारंटीन करा दिया है। अभी जिले के करीब 15 हजार श्रमिकों के आने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन के निर्देश पर उन्हें क्वारंटीन करने के लिए विद्यालयों को चिह्नित किया गया है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर किए गए लॉकडाउन में दूसरे प्रांतों में रह रहे मजदूर काम बंद होने से बेरोजगार हो गए हैं। लॉकडाउन में ऐसे मजदूरों के भोजन आदि की समस्या को देखते हुए शासन ने इन्हें लाने का आदेश दिया है। शासन के निर्देश पर सोमवार को हरियाणा से 100 व यूपी के अन्य जनपदों से जिले के पांच श्रमिक बस से लाए गए। श्रमिकों के आने की सूचना पर पयागीपुर स्थित गनपत सहाय महाविद्यालय में प्रशासन के साथ पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रही।
श्रमिकों के पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रमिकों की जांच की गई। इसके बाद उन्हें विद्यालय में ही 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक/नोडल अधिकारी श्याम किशोर तिवारी ने बताया कि अभी जिले के करीब 15 हजार श्रमिकों के आने की संभावना है। इसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में जाकर कार्य करने वाले जिले के श्रमिक हैं। इन्हें क्वारंटीन करने के लिए विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। जिलाधिकारी सी. इंदुमती व पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने महाविद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने स्वास्थ्य टीम से श्रमिकों के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। उनके क्वारंटीन किए जाने की व्यवस्था को भी देखा।