{"_id":"5e4c1ba08ebc3ef2c635a2f9","slug":"kanungo-and-lekhpal-were-reached-to-measure-the-pond-sultanpur-news-lko509279813","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम पर हमला
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाने के उघड़पुर गांव में सोमवार को तालाब की पैमाइश करने पहुंचे कानूनगो और लेखपाल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में कानूनगो और लेखपाल घायल हो गए। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जयसिंहपुर एसडीएम राम अवतार के निर्देश पर सोमवार को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उघड़पुर गांव में तालाब की पैमाइश करने के लिए कानूनगो अवधेश तिवारी और लेखपाल देवमणि उपाध्याय पहुंचे थे। पैमाइश के दौरान गांव के ही सुदामा दूबे और अन्य लोगों ने लेखपाल पर गलत पैमाइश का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया।
लेखपाल को बचाने पहुंचे कानूनगो को भी पीटा गया। हमले की सूचना राजस्व टीम ने तत्काल उप जिलाधिकारी राम अवतार को दे दी। सूचना मिलते ही एसडीएम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर सुदामा दुबे समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
उघड़पुर गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने वाले 15 अन्य लोगों के खिलाफ एसडीएम राम अवतार ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने तालाब की भूमि पर कब्जा करने वाले 15 लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।