{"_id":"67102db1ce1c0bf3ef0d3d37","slug":"investigation-team-reached-home-to-test-rotten-potato-seeds-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-120878-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आलू के सड़े बीज परखने घर पहुंची जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आलू के सड़े बीज परखने घर पहुंची जांच टीम
Thu, 17 Oct 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
आलू का बीज देखते उद्यान विभाग के लोग।
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। उद्यान विभाग की ओर से किसानों को आलू का सड़ा बीज दिए जाने के मामले ने जोर पकड़ लिया है। बुधवार को उद्यान विभाग की टीम सड़े आलू की जांच करने के लिए किसानों के घर पहुंच गई। टीम की ओर से किसानों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास कराया जा रहा है।
जिला उद्यान विभाग की ओर से सोमवार को अमहट स्थित राजकीय अलंकृत उद्यान से आलू के फाउंडेशन बीज की खरीदारी की थी। घर पहुंचने पर जब 50 किलो की बोरी को खोला तो उसमें अधिकांश किसानों को 30 से 35 किलो आलू का बीज सड़ा मिला।
क्षेत्र के हांसापुर निवासी किसान कपिलदेव सिंह और गोरसरा निवासी अजय वर्मा ने शिकायत जिलाधिकारी से की थी। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ‘बीज वाली बोरियों में सड़ा निकल रहा आलू, किसान परेशान’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की। बुधवार को उद्यान निरीक्षक मोतिगरपुर विजय सिंह गोरसरा गांव के किसान अजय वर्मा, पारसपट्टी गांव के किसान अशोक वर्मा व हांसापुर में कपिलदेव सिंह के यहां आलू बीज की जांच करने पहुंचे। किसानों के घर पर आलू बीज का बारीकी से निरीक्षण किया। किसानों ने उन्हें सड़े आलू दिखाए। उद्यान निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि आलू की जांच की गई है। इसकी रिपोर्ट जिला उद्यान अधिकारी को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं का कराया जाएगा निराकरण
जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि आलू के फाउंडेशन बीज की जांच करने के लिए टीम गठित की गई है। आलू का बीज शासन से आया है। यदि स्थानीय स्तर पर समस्या का निराकरण होता है तो किया जाएगा। अन्यथा शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इधर, आलू का बीज सड़ा मिला या नहीं, इस बारे में वह जवाब देने से कतराते रहे।