फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Instructions issued to demolish dilapidated buildings and shift 15 high-tension lines

Sultanpur News: जर्जर भवन ढहाने और 15 हाईटेंशन लाइनों की शिफ्टिंग के निर्देश

Tue, 06 Oct 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 06 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to demolish dilapidated buildings and shift 15 high-tension lines
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता सुधारने पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अखंडनगर समेत छह ब्लॉकों में शिक्षक संदर्शिका के प्रयोग में कमी मिली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति, मध्याह्न भोजन टास्क फोर्स और ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा के दौरान डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों की शैक्षिक गुणवत्ता की नियमित जांच करने को कहा। बल्दीराय और पीपी कमैचा में विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विद्यालयों में जर्जर भवनों को शीघ्र ध्वस्त कराने और 15 हाईटेंशन लाइनों की शिफ्टिंग करने का काम जल्द पूरा कराने को कहा। जिला प्रशिक्षण संस्थान और कस्तूरबा गांधी विद्यालय बल्दीराय के निर्माण में धीमी प्रगति पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में 11 शौचालयों के निर्माण में देरी पर ठेकेदार को काली सूची में डालने के लिए कहा। कादीपुर के कुम्ही डड़िया गांव में शिक्षक दंपती मुकेश सिंह और विनीता की हत्या पर बैठक में दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया गया। डीएम ने दोनों शिक्षकों के देयकों का भुगतान 48 घंटे में सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार से जोड़ी जाए व्यावसायिक शिक्षा

माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ शिक्षा को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा के तहत ऊर्जा, ऑटोमोटिव और एग्रीकल्चर जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को प्रभावी बनाया जाए। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना के तहत सभी विद्यालयों में बालिकाओं को नियमित प्रशिक्षण देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed