फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   If SDM did not take memorandum then announced march to Lucknow

Sultanpur News: एसडीएम ने नहीं लिया ज्ञापन तो लखनऊ कूच का ऐलान

Sat, 17 May 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 17 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
If SDM did not take memorandum then announced march to Lucknow
लंभुआ कस्बे से पैदल लखनऊ के लिए रवाना होते किसान।
लंभुआ (सुल्तानपुर)। समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से नाराज किसान शुक्रवार को एसडीएम को ही ज्ञापन देने पर अड़ गए। ज्ञापन लेने गए तहसीलदार व नायब तहसीलदार को बैरंग वापस करने के बाद किसानों ने लखनऊ कूच करने का ऐलान कर दिया। देर शाम तक किसानों की मान-मनौवल का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


नगर पंचायत के गांधीनगर मोहल्ले में पुरानी तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (हिंद) के जिलाध्यक्ष कमलेश वर्मा के नेतृत्व में किसान इकट्ठा हुए। बताया कि पिछले तीन वर्षों से किसान समस्याओं का प्रशासन निस्तारण नहीं करा रहा है। ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम गामिनी सिंगला को बुलाने की मांग की। आरोप है कि काफी देर इंतजार के बाद भी एसडीएम नहीं पहुंची।
विज्ञापन


तहसीलदार अरविंद तिवारी व नायब तहसीलदार अभयराज पाल को किसानों ने वापस कर दिया। अफसरों के जाने के बाद किसान सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि किसान सिर्फ एसडीएम को ज्ञापन देंगे। बात नहीं बनी तो दोपहर करीब दो बजे किसानों ने लखनऊ कूच कर दिया। अपराह्न बाद किसानों के भदैया स्थित कंपोजिट विद्यालय में रुकने की जानकारी मिली तो तहसीलदार अरविंद तिवारी फिर से पहुंचे। देर शाम तक किसानों को मनाने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी गामिनी सिंगला से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। तहसीलदार अरविंद तिवारी ने बताया कि बातचीत चल रही है। प्रकरण सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed