{"_id":"69dd2b89f6b24437b808a9de","slug":"ht-line-repaired-power-outage-for-four-hours-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-154054-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एचटी लाइन की हुई मरम्मत, चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एचटी लाइन की हुई मरम्मत, चार घंटे गुल रही बिजली
Mon, 13 Apr 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
दूबेपुर। एचटी लाइन के मरम्मत कार्य के कारण सोमवार को टीपीनगर उपकेंद्र के साउथ फीडर की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक ठप रही। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक इस फीडर से जुड़े भाईं, लौहर, सराय, दिखौली, आरडीह, बैजापुर, मूसेपुर, लाखीपुर व झींगुरगंज समेत कई गांवों में बिजली पूरी तरह बाधित रही।
बिजली कटौती के दौरान उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी के बीच आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपकेंद्र के सभी फीडरों की एचटी लाइनों को मजबूत किया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार को साउथ फीडर की एचटी लाइन के ढीले तारों को कसने के लिए विभिन्न स्थानों पर सात खंभे लगाए गए।
फीडर से जुड़े गांवों में ओवरलोडिंग की समस्या दूर करने के लिए 16 केवीए क्षमता के चार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए गए। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद साउथ फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।