{"_id":"5d9239ba8ebc3e014472198c","slug":"horticulture-department-will-give-onion-at-half-rate-from-market-sultanpur-news-lko4844474150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से सस्ते रेट पर ग्रामीणों को मिलेगी प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से सस्ते रेट पर ग्रामीणों को मिलेगी प्याज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्याज के दाम में एकाएक आए उछाल को कम करने के लिए उद्यान विभाग ने पहल की है। मंगलवार को शहर से सटे अमहट स्थित नवीन सब्जी मंडी में प्याज विक्रय केंद्र का शुभारंभ होगा। यहां पर लगने वाले स्टॉल पर लोगों को बाजार से आधे दाम पर प्याज दिया जाएगा।
प्रबंध निदेशक हाफेड के बैनर तले प्राथमिक औद्यानिक एवं विपणन सहकारी समिति के सहयोग से मंगलवार को शहर के अमहट स्थित सब्जी मंडी में प्याज विक्रय केंद्र खोला जाएगा।
प्याज विक्रय केंद्र का शुभारंभ जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह करेंगे। मंडी के आढ़तियों के साथ प्याज विक्रय केंद्र खोला जाएगा। यहां पर लगने वाले स्टॉल में उद्यान विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
डीएचओ रणविजय सिंह ने बताया कि यहां पर बाजार से आधे रेट पर लोगों को प्याज दिया जाएगा। एक आदमी को दो किलोग्राम प्याज का पैकेट मिलेगा। प्याज खरीदने वाले का नाम और पता रजिस्टर में दर्ज होगा।
चार-पांच दिन के बाद ही प्याज खरीदने के लिए उसका नंबर आएगा। मंगलवार को सुबह 11 बजे के करीब प्याज विक्रय केंद्र का शुभारंभ होगा।