{"_id":"5d9389948ebc3e016b6aff7d","slug":"horticulture-department-sold-onion-35-rupees-per-kg-sultanpur-news-lko4846350125","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 रुपये की दर से 150 किलोग्राम बेची गई प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 रुपये की दर से 150 किलोग्राम बेची गई प्याज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर से सटे अमहट स्थित नवीन सब्जी मंडी में मंगलवार को प्याज विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। बाजार से सस्ते रेट 35 रुपये के हिसाब से 75 लोगों को दो-दो किलोग्राम प्याज का पैकेट वितरित किया गया।
बाजार हस्तक्षेप योजना के अंतर्गत अमहट सब्जी मंडी में प्याज विक्रय केंद्र का शुभारंभ जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह, मंडी सचिव एवं मंडी समिति के कर्मचारियों की मौजूदगी में किया गया।
बाजार से सस्ते दर पर प्याज के बिक्री की सूचना मिलने पर अमहट सब्जी मंडी में खरीदारों की लाइन लग गई। स्टॉल पर कुल 75 लोगों को दो-दो किलोग्राम के प्याज का पैकेट 35 रुपये के हिसाब से वितरित किया गया।
विज्ञापन
सहायक उद्यान निरीक्षक मो. फाजिल ने बताया कि बुधवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर प्याज विक्रय केंद्र बंद रहेगा। बृहस्पतिवार को केंद्र खोला जाएगा। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक लोगों को प्याज का वितरण किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उद्यान विभाग व मंडी समिति अमहट कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।