{"_id":"6aee23bcbae70ba45a0543aa","slug":"highway-slp-road-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-168852-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लखनऊ-बलिया हाईवे मार्ग 10 मीटर होगा चौड़ा, पटरियों पर गिट्टी कुटाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लखनऊ-बलिया हाईवे मार्ग 10 मीटर होगा चौड़ा, पटरियों पर गिट्टी कुटाई शुरू
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर बांसगांव से मोतिगरपुर तक 12 किमी हिस्से का चौड़ीकरण शुरू हो गया है। दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ाई बढ़ने से मार्ग 10 मीटर का हो जाएगा। इससे वर्ष 2027 तक राहगीरों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड ने दोनों पटरियों पर खोदाई कराकर गिट्टी कुटाई का काम तेज कर दिया है। शासन ने इस परियोजना के लिए 24 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। हालांकि, सड़क किनारे लगे पेड़ों की कटाई के लिए अभी वन विभाग की अनुमति मिलनी बाकी है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अदालत में जमीन संबंधी विवाद का निस्तारण होने के बाद पेड़ों की कटाई का रास्ता साफ होगा। इसके लिए राजस्व विभाग जयसिंहपुर ने काछा गांव में 4.8 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई है। सड़क चौड़ीकरण में काटे जाने वाले पेड़ों के बदले इसी भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। वन विभाग की अनुमति मिलने के बाद पेड़ों की कटाई कर संबंधित हिस्से में भी गिट्टी कुटाई कराई जाएगी। इसके बाद पूरी सड़क पर एक साथ पिचिंग होगी।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अवर अभियंता श्रवण कुमार ने बताया कि दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर सड़क चौड़ी की जा रही है। पेड़ों की कटाई के बाद शेष हिस्से में भी निर्माण पूरा कराया जाएगा। फिलहाल काम के चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी।