Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   High number of complaints due to errors in electricity bills

Sultanpur News: बिजली बिल में गड़बड़ी से शिकायत ज्यादा

Sat, 21 Nov 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 21 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
High number of complaints due to errors in electricity bills
कलेक्ट्रेट के सभागार परिसर में लगा विद्युत संपूर्ण समाधान दिवस। संवाद
सुल्तानपुर। किसी के हाथ में बिजली का बिल तो कोई कनेक्शन और मीटर से जुड़ी परेशानी लेकर पहुंचा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में लगे विद्युत संपूर्ण समाधान दिवस में उपभोक्ताओं ने एक-एक कर अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली बिल में गड़बड़ी की रहीं। इस दौरान 27 मामलों में बिल संशोधन के 18 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

शिविर में अंकित कुमार, राम प्रताप, अशोक, राम कृपाल, रघुवंश, मालती और आशा ने अधिक बिल आने की शिकायत दर्ज कराई। उपभोक्ताओं ने मीटर रीडिंग और बिजली खपत के अनुरूप बिल नहीं बनने की समस्या उठाई। अधिकारियों ने मीटर रीडिंग और खपत की जांच कराने के निर्देश दिए। वहीं, नया कनेक्शन लेने के इच्छुक लोगों के आवेदन लिए गए। विद्युत भार बढ़वाने, खराब मीटर बदलवाने और कनेक्शन स्थानांतरित कराने से जुड़े मामलों पर भी सुनवाई हुई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि शिविर में बिल संशोधन के 23, पीडी का एक, कनेक्शन ट्रांसफर का एक और विद्युत भार वृद्धि का एक मामला आया। कुल 27 शिकायतों में से बिल संशोधन के 18 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों में संबंधित अवर अभियंताओं को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर से बनी अतिरिक्त बिजली का मिलेगा लाभ
शिकायतों की सुनवाई के साथ विद्युत अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर, नेट मीटरिंग और नेट बिलिंग की जानकारी दी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि घरों में सोलर पैनल लगवाने वाले उपभोक्ता नेट मीटरिंग के जरिये अपनी जरूरत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड को दे सकते हैं। इसका समायोजन बिजली बिल में किया जाता है। स्मार्ट मीटर से बिजली खपत और बिल की जानकारी पारदर्शी तरीके से मिल सकेगी। अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने और बिजली चोरी की सूचना विभाग को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed