{"_id":"68dc1d6d8845334f0b040925","slug":"heavy-rains-bring-pleasant-weather-relief-from-humidity-and-benefits-paddy-and-sugarcane-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-141904-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, उमस से राहत, धान व गन्ना को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, उमस से राहत, धान व गन्ना को फायदा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार शाम एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश होने लगी। करीब 10 मिनट की बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से निजात मिल गई। बारिश से धान, गन्ना समेत अन्य फसलों को फायदा हुआ है।
पिछले एक पखवाड़े से जिले में गर्मी का प्रकोप तेज हो गया था। मंगलवार को सुबह से दोपहर बाद तक धूप और बादल के बीच लुकाछिपी का दौर चला। शाम करीब पांच बजे से आसमान में बादल मंडराने लगे। शाम छह बजे तक आसमान में काली घटा छा गई और बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक झमाझम बरसात हुई। किसान देवनारायन तिवारी, करिया यादव, रामपाल सिंह, संदीप श्रीवास्तव आदि ने कहा कि बारिश से सबसे ज्यादा फायदा धान की फसल को पहुंचा है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.0 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति 1.8 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने और वर्षा नहीं होने की संभावना है।