{"_id":"67f17945678a2a82cf0a11c4","slug":"hearing-was-not-held-in-the-case-of-kejriwal-and-other-leaders-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-130108-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: केजरीवाल व अन्य नेताओं के केस में नहीं हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: केजरीवाल व अन्य नेताओं के केस में नहीं हुई सुनवाई
Sun, 06 Apr 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कवि कुमार विश्वास, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के खिलाफ विचाराधीन केस में सुप्रीम कोर्ट की रोक के कारण शनिवार को सुनवाई नहीं हुई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने इन सभी मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 मई की तिथि तय की है।
केजरीवाल व कुमार विश्वास पर वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में आचार संहिता का उल्लंघन करने, सांसद संजय सिंह पर सड़क जामकर प्रदर्शन करने और अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के लेटर पैड का दुरुपयोग करने का आरोप है।