{"_id":"649490d6050b487fb006b8ab","slug":"hearing-postponed-in-the-case-of-former-mlas-sultanpur-news-c-13-1-301420-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्व विधायकों के केस में टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्व विधायकों के केस में टली सुनवाई
Thu, 22 Jun 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
- पूर्व विधायक अमिता सिंह व सफदर रजा के मामले की सुनवाई अब 4 जुलाई को
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। अमेठी की पूर्व विधायक अमिता सिंह व चांदा के पूर्व विधायक सफदर रजा के खिलाफ दर्ज मुकदमे में बृहस्पतिवार को होने वाली सुनवाई टल गई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई के लिए अब चार जुलाई की तिथि नियत की गई है। इस मामले में 26 मार्च 2019 को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह के समर्थन में पूर्व विधायक अमिता सिंह ने बल्दीराय थाने के नरसड़ा गांव में सभा की थी। फ्लाइंग स्कॉट मजिस्ट्रेट-खंड शिक्षाधिकारी बल्दीराय रामकुमार ने पूर्व विधायक पर बिना अनुमति के सभा करके आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज कराया था।
शासकीय अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया बृहस्पतिवार को पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई टल गई है। वहीं, चांदा के पूर्व विधायक सफदर रजा पर धम्मौर थाने में दर्ज केस में भी सुनवाई नहीं हो पाई है। भाईं गांव के तत्कालीन लेखपाल विजय कुमार सिंह ने 18 सितंबर 2014 को ग्राम सभा की भूमि की पैमाइश करने के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक सफदर रजा के खिलाफ केस दर्ज कराया था।