{"_id":"571a580f4f1c1bd4518b530d","slug":"hanumau-jayanti-celebratred-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती पर मंदिरों में भक्तों ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती पर मंदिरों में भक्तों ने की पूजा
Amarujala Bureau
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
जिले भर में धूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। हनुमान जयंती पर शुक्रवार को शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हनुमान मंदिरों में दिन भर महावीर विनवउं हनुमाना, राम जासु जस आप बखाना की चौपाइयां गूंजती रही। शुक्रवार को हनुमान जयंती पर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हनुमान मंदिरों को विधि विधान पूर्वक सजाया गया था।
विज्ञापन
मंदिरों में भोर चार बजे से ही हनुमान आरती, चालीसा पाठ व भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर के चौक स्थित हनुमानगढ़ी, डाकखाना चौराहे के पास स्थित पंचमुखी हनुमानगढ़ी, कुड़वार नाका स्थित हनुमानगढ़ी समेत सभी मंदिरों में दिन में विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए।
विज्ञापन
इसमें हनुमान भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सूरापुर स्थित पौराणिक धाम विजेथुआ महावीरन में भी भक्तों ने बजरंग बली के दर्शन कर परिवार के खुशहाली की प्रार्थना की।
विज्ञापन