{"_id":"671bf6ba6e1ada69270e4c57","slug":"gst-team-raided-clothes-shop-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-121383-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कपड़े की दुकान पर जीएसटी टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कपड़े की दुकान पर जीएसटी टीम ने मारा छापा
Sat, 26 Oct 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी टीम दुकान में जांच करते हुए
सुल्तानपुर। विभागीय पोर्टल पर सामानों की खरीद व बिक्री के सापेक्ष जीएसटी कम जमा पाए जाने व शिकायत पर शुक्रवार शाम अयोध्या से आई जीएसटी टीम ने शहर के एक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर छापा मारा। राज्य कर के अधिकारियों की टीम देररात तक स्टॉक में मौजूद सामान, बिक्री किए गए सामान का स्टाॅक रजिस्टर से मिलान करती रही। टीम को जीएसटी में लाखों रुपये की हेरफेर करने की आशंका है।
शहर के गंदा नाला रोड पर स्थित एक बड़े रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी परिवार कलेक्शन के प्रतिष्ठान पर टीम ने छापा मारा। इसके बाद टीम ने दुकान की बिक्री बंद करा दी। सभी सामानों को कब्जे में लेते हुए उसकी गिनती शुरू करा दी है। अधिकारियों के मुताबिक, दुकानदार की ओर से कपड़ों की खरीद पर पक्का बिल नहीं देने व कंपनी के स्टीकर को हटाकर अपना स्टीकर व रेट दर लगाने की शिकायत हुई थी।
सीएम पोर्टल पर शिकायत व खामियों को लेकर दुकान पर जांच चल रही है। संयुक्त आयुक्त प्रशांत सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठान में ज्यादा सामान है। मिलान के बाद ही सही स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। बताया कि प्रतिष्ठान की शिकायत भी मिली है। टीम में सारिका सिंह, कोमल, कल्पना कनौजिया, अनुराग पांडेय समेत कई लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चौक घंटाघर और गंदा नाला इलाके की कई दुकानों का नाम जीएसटी विभाग की सूची में शामिल है। इसे लेकर व्यापारियों में खलबली मची है।