सुलतानपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को जिला पंचायत परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें परंपरागत ढंग से 75 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य विशिष्टजनों की ओर से नव वर-वधू को उपहार व आशीर्वाद दिया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 75 जोड़ों का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार कराया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह, सुल्तानपुर विधायक के प्रतिनिधि पुलकित सिंह, ब्लॉक प्रमुख बल्दीराय शिव कुमार सिंह, नरेश चंद्र उपाध्याय, किरन यादव सहित जिला पंचायत सदस्यों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उन्हें वैवाहिक सामग्री उपहार स्वरूप देते हुए सभी के सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की गई। इस मौके जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी हरिओम नारायण चंद व जिला समाज कल्याण अधिकारी/नोडल अधिकारी रणविजय सिंह, जिला पंचायत के अभियंता डॉ. राकेश यादव, कार्य अधिकारी विनोद कुमार, सुनील कुमार वर्मा, प्रियंका वर्मा, दिनेश कुमार, नेहा यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।