{"_id":"673b90b4fda9780c24055234","slug":"government-tube-well-betraying-in-time-of-need-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-122481-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जरूरत के समय दगा दे रहा राजकीय नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जरूरत के समय दगा दे रहा राजकीय नलकूप
Tue, 19 Nov 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
करौंदीकलां के बौढि़याबालमऊ गांव में खराब राजकीय नलकूप।
करौंदीकला (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के बौढ़ियाबालमऊ गांव में खेतों की सिंचाई के लिए लगा राजकीय नलकूप तकनीकी खामी के चलते बंद हो गया है। किसानों को गेहूं की फसल की बोआई के लिए खेतों की सिंचाई करनी है। समय से पानी नहीं मिलने से बोआई पिछड़ जाएगी। इसके पहले जब धान की फसल को पानी की आवश्यकता थी, तब भी राजकीय नलकूप का मोटर जल गया था। किसानों का आरोप है कि बार-बार घटिया गुणवत्ता वाली मोटर लगने से यह समस्या आ रही है।
बौढ़िया बालमऊगांव में लगा राजकीय नलकूप सिंचाई के समय ही खराब हो जाता है। इस समय किसानों को गेहूं की बोआई कराने के लिए खेतों में पानी की जरूरत है। इसके पहले जब धान की फसल को पानी की जरूरत थी, तब भी नलकूप का मोटर जल गया था। अब गेहूं की बोआई के समय फिर से यही समस्या आ रही है। गांव के कुल शेखर मिश्र, लखन लाल, श्रीनिवास मिश्र, कपिल देव, संतोष तिवारी, रमेश चंद्र तिवारी आदि किसानों का कहना है कि धान की कटाई हो गई है। अब निजी ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ेगी। संचालक राम सूरत तिवारी ने बताया कि नलकूप खराब होने की जानकारी विभाग को दे दी गई है। जल्द ही मोटर बदला जाएगा।