फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gomti reached near red mark, administration started evacuating villages

चिह्नित गांवों को खाली कराने लगा प्रशासन

Sun, 29 Sep 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Gomti reached near red mark, administration started evacuating villages
सुल्तानपुर। बारिश के साथ गोमती नदी के बाढ़ की विभीषिका शुरू हो गई है। गोमती नदी की तराई पर बसे जिले के आधा दर्जन गांव पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी करते हुए चिह्नित 138 गांवों को खाली कराना शुरू कर दिया है। कई गांवों के ग्रामीण अपने पशुुओं को ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दिए हैं।
हालांकि अधिकांश ग्रामीण अभी घरों में ही रह रहे हैं। लगातार बढ़ रही गोमती नदी सोमवार तक बाढ़ की तबाही मचा सकती है। इधर, पांचवें दिन बारिश का कहर जारी रहा। बारिश में बीते चौबीस घंटे में 70 मकान गिर गए हैं।
विज्ञापन

लगातार पांच दिनों से जारी बारिश ने अब तबाही शुरू कर दी है। रविवार को गोमती नदी का जलस्तर 82.420 से बढ़कर 83.020 पर पहुंच गया है। अब गोमती नदी खतरे के निशान 84.735 से करीब डेढ़ मीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के मुताबिक 44.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बीते पांच दिनों से जारी आफत की बरसात से गोमती नदी के तराई इलाके के गांवों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
धनपतगंज विकासखंड क्षेत्र का जासरपुर गांव चारों तरफ पानी से घिर गया है। बगीयवा, मिश्राने, सिंघोरिया, अमऊ, गयादत्त का पुरवा तीन तरफ से गोमती नदी के पानी से घिर गया है।
धनपतगंज से मायंग होते हुए कुड़वार व अमऊ से शंकरगढ़ जाने वाला मार्ग करीब पांच सौ मीटर पानी में डूब गया है। उफनाई गोमती से कई गांवों तक पानी पहुंच गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए चिह्नित 138 गांवों को खाली कराना शुरू कर दिया है।

कुछ ग्रामीण अपने पशुुओं को ऊंचे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिए हैं लेकिन प्रशासन के अलर्ट के बाद भी अधिकांश ग्रामीण अभी अपने गांवों में मौजूद हैं। बगीयवा समेत कई गांव नदी की कटान की जद में आते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed