फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Giri Dewar husband suffocated during rain, wife Gambhir

Sultanpur News: बारिश के दौरान गिरी दीवार पति ने दम तोड़ा, पत्नी गंभीर

Thu, 27 Aug 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 27 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Giri Dewar husband suffocated during rain, wife Gambhir
धम्मौर के अकारीपुर में दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त छप्पर। स्रोत- ग्रामी
धम्मौर (सुल्तानपुर)। अकारीपुर गांव में मंगलवार देर रात बारिश के दौरान कच्ची दीवार भरभराकर गिरने से छप्पर के नीचे सो रहे दंपती मलबे में दब गए। हादसे में संतराम (70) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अमरावती (65) गंभीर रूप से घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज से चिकित्सक ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अकारीपुर निवासी संतराम अपनी पत्नी अमरावती के साथ मंगलवार रात घर के बाहर बने छप्पर के नीचे सो रहे थे। रात दो बजे बारिश के दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। दंपती की चीख-पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने दोनों को मलबे से निकाल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इलाज के दौरान संतराम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अमरावती को रेफर कर दिया गया। संतराम के चार बेटे और तीन बेटियां हैं। परिवार में चीख-पुकार मच गई। बुधवार सुबह राजस्व निरीक्षक योगेंद्र श्रीवास्तव व लेखपाल राजीव मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान की जानकारी ली। धम्मौर थाने के प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिला दैवी आपदा एवं राहत अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि कच्ची दीवार गिरने से एक की मौत व एक महिला घायल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed