फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fourlane bridge will be built on the drain of the city

सुल्तानपुर: शहर के नाले पर बनेगा फोरलेन पुल, जाम से मिलेगी निजात

Sun, 12 Feb 2023 05:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 12 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Fourlane bridge will be built on the drain of the city
सुल्तानपुर। शहर के बीचोबीच से गुजरे नाले पर जल्द ही फोरलेन पुल बनाया जाएगा। नाले पर बना गोपालदास पुल जर्जर होने के साथ उसकी चौड़ाई कम होने के कारण हजारों लोग रोज जाम में फंसकर परेशान होते हैं। फोरलेन पुल बनने से अति व्यस्ततम क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

शासन ने नए पुल के निर्माण के लिए तीन करोड़ 20 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने काम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो फोरलेन के निर्माण को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने दो माह पहले बस स्टेशन के पास स्थित नाले पर बने गोपालदास पुल की जगह नंया फोरलेन सेतु बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया।
विज्ञापन

प्रस्ताव में कहा गया कि नाले का पुल को कमजोर और दो लेन का होने के कारण जाम की समस्या होती है। शासन ने पुल निर्माण की मंजूरी देते हुए प्रस्तावित बजट में तीन करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है। हालांकि अभी शासन की ओर से धनराशि अवमुक्त नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट व कार्य की मंजूरी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से बजट की प्रत्याशा में निर्माण कराने के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही नया पुल बनाने का रास्ता तकरीबन साफ हो गया है।
विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने के बाद धनराशि मिलते ही कार्य शुरू कराने की तैयारी में है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी रहने से कार्य शुरू करने में विलंब नहीं होगा।

कई बार कराई जा चुकी मरम्मत
शहर के बीच से गुजरे नाले पर वर्षों पूर्व बना गोपालदास पुल काफी कमजोर हो चुका है। बीच में कई बार पुल की छत धंस चुकी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल की मरम्मत कराकर आवागमन को चालू रखा गया है। पुल टूटने का खतरा बना है।

एक लाख से अधिक लोगों का रोज होता आवागमन
बस अड्डा, कलेक्ट्रेट, विकास भवन के पास पयागीपुर-गोलाघाट फोरलेन के नाले पर दो लेन पुल से रोज करीब एक लाख से अधिक लोगों का आवागमन विभिन्न माध्यमों से हो रहा है। बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होने से रोज सुबह-शाम जाम की समस्या खड़ी होती रहती है। वाहनों के साथ पैदल, साइकिल सवार समेत अन्य लोगों की आवाजाही सुबह करीब 10 बजे बढ़ने पर जाम लग जाता है। नाले पर फोरलेन सेतु निर्माण से जाम की समस्या पर अंकुश लग सकेगा।


बजट मिलते ही शुरू होगा निर्माण
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता संतोषमणि तिवारी का कहना है कि नाले पर फोरलेन पुल निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन से जल्द धनराशि आवंटित होने के आसार हैं। बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed