{"_id":"66158cc2e1170e21b40a89d4","slug":"forms-will-be-filled-online-till-15th-for-semester-examinations-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-112104-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 15 तक भरे ऑनलाइन जाएंगे फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 15 तक भरे ऑनलाइन जाएंगे फार्म
Wed, 10 Apr 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के 104 डिग्री कॉलेजों में यूजी-पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे, जबकि 16 अप्रैल तक भरे हुए फार्म की छाया प्रति महाविद्यालय में जमा होगी।
ऑनलाइन फार्म नहीं भरने वाले विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रहेंगे। छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म के साथ शुल्क रसीद व आधार कार्ड की छाया प्रति लगाना अनिवार्य किया गया है। महाविद्यालय द्वारा फार्मों की जांच कर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। सत्यापन के बाद विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
राणा प्रताप पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ़ डीके त्रिपाठी ने बताया कि जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक के दूसरे, चौथे व छठे एवं परास्नातक के दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं मई के आखिरी सप्ताह या जून के प्रथम सप्ताह में संभावित हैं। राणा प्रताप पीजी कॉलेज में स्नातक व परास्नातक के 3000 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, गनपत सहाय पीजी कॉलेज में 5000 विद्यार्थी सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
पुराने पाठ्यक्रम के विद्यार्थी भी भर सकेंगे फॉर्म
पुराने पाठ्यक्रम के विद्यार्थी जिनकी किसी कारणवश स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी है, वह भी फॉर्म भर सकते हैं। गनपत सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो़ अंग्रेज सिंह राणा ने बताया कि पुराने पाठ्यक्रम से स्नातक कर रहे विद्यार्थी भी वार्षिक परीक्षा के लिए 15 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।