{"_id":"5d923a648ebc3e93d76c4ed5","slug":"five-arrested-with-smack-of-23-lakh-two-absconding-sultanpur-news-lko4844485137","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक के कारोबार में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक के कारोबार में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में स्मैक के धंधे में लिप्त पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य सरगना समेत दो आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 23 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है।
नगर कोतवाल केबी सिंह को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि क्षेत्र के सौरमऊ क्रॉसिंग के पास कुछ लोग स्मैक बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही नगर कोतवाल ने पुलिस की टीम गठित कर तत्काल सौरमऊ क्रॉसिंग के पास छापा मार दिया।
छापे के दौरान पुलिस ने पांच युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 750 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में युवकों की पहचान रंजीत सिंह, मनीष सिंह निवासी लोहरामऊ थाना कोतवाली देहात, प्रभाकांत तिवारी निवासी ओम नगर, श्रवण कुमार निवासी राजपुर और सजीवन कोरी निवासी करौंदिया कोतवाली नगर के रूप में की गई।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बताया कि पूछताछ में युवकों ने बताया कि फरार होने वाले युवक महेंद्र सोनकर और मेराज अहमद निवासी करौंदिया कोतवाली नगर हैं।
पुलिस ने पांचों युवकों से कड़ाई से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक स्मैक बेचने में चोरी की बाइकें प्रयुक्त करते थे। बरामद स्मैक की कीमत करीब 23 लाख रुपये हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।