{"_id":"5f2ed8ca8ebc3e3cb165519e","slug":"fir-against-six-sultanpur-news-lko534278981","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के आरोपी भाजपा ब्लॉक प्रमुख समेत छह पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के आरोपी भाजपा ब्लॉक प्रमुख समेत छह पर केस दर्ज
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शुक्रवार को जमीन कब्जा करने के साथ ही मारपीट के मामले में पुलिस ने कादीपुर के भाजपा ब्लॉक प्रमुख समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के भाजपा ब्लॉक प्रमुख श्रवण मिश्र ने गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में जमीन खरीदी है। शुक्रवार को सैदपुर गांव निवासी जवाहिर लाल अपनी भूमि पर मकान का निर्माण करा रहे थे। तभी ब्लॉक प्रमुख श्रवण मिश्र कई लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ने जवाहिर लाल की भूमि को अपना बताते हुए निर्माण कर रहे मिस्त्री और मजदूरों को पीटकर भगा दिया।
इसके बाद निर्माणाधीन दीवार व अन्य ढांचे को ढहा दिया। जवाहिर लाल के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य लोग भाग गए थे। सैदपुर में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस तैनात की गई थी। एसओ गोसाईगंज हरीराम यादव ने बताया कि भूमि पर कब्जा करने के साथ ही मारपीट के आरोप में ब्लॉक प्रमुख कादीपुर श्रवण मिश्र व चार पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।