{"_id":"64b2dc144b7101f0750e0af6","slug":"fighting-between-two-sides-death-of-a-young-man-sultanpur-news-c-13-1-lko1044-336488-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दो पक्षों में चले लाठी डंडे, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दो पक्षों में चले लाठी डंडे, युवक की मौत
Sat, 15 Jul 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडे व फावड़े से हमला कर दिया। इसकी चपेट में आकर एक पक्ष की तरफ से शामिल युवक गंभीर घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।
शनिवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे तिंदौली गांव निवासी विपिन (20) पुत्र ननकऊ की पड़ोसी जितेंद्र निषाद से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। जल्दी ही दोनों पक्षों के अन्य लोग भी इस विवाद में शामिल हो गए। विवाद इस हद तक बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडे व फावड़े से हमला कर दिया।
इसमें विपिन के सिर पर फावड़ा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायल को बिरसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। दो दिन पहले ही उसके नवजात शिशु मौत हुई थी। पत्नी अंशु अभी नवजात की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाई थी कि उसके पति की भी मौत हो गई।