फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dagduseth Ganpati Bappa is arriving in Sultanpur from Pune

Sultanpur News: पुणे से सुल्तानपुर पधार रहे दगडूसेठ गणपति बप्पा

Fri, 11 Sep 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dagduseth Ganpati Bappa is arriving in Sultanpur from Pune
सुल्तानपुर। शहर में इस बार गणेशोत्सव का आयोजन खास होने जा रहा है। पहली बार पुणे के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई गणपति बप्पा की प्रतिमा यहां विराजमान होगी। 14 सितंबर से शुरू होने वाले उत्सव के लिए श्री प्रथम गणेश पूजा समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 10 दिन तक चलने वाले महोत्सव के लिए शुक्रवार से पंडाल सजाने का काम शुरू होगा। उत्सव में मराठी समाज के लोग भी सक्रिय भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष सिद्धू काले ने बताया कि पांच फीट की प्रतिमा पुणे से विशेष रूप से मंगाई जा रही है। प्रतिमा की लागत 45 हजार रुपये है। प्रतिदिन सुबह नौ बजे और शाम आठ बजे पूजा-अर्चना होगी। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और पूजन की व्यवस्था रहेगी। समिति ने शहरवासियों से सपरिवार पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन करने की अपील की है।
विज्ञापन


मेजरगंज में 1974 में रखी गई थी पहली प्रतिमा

महाराष्ट्र के बालकृष्ण पुजारी वर्ष 1970 में व्यापार के सिलसिले में सुल्तानपुर आए थे। उन्होंने यहां सराफा कारोबार शुरू किया। कारोबार बढ़ने पर महाराष्ट्र से अन्य लोगों को यहां बुलाया। बताया कि वर्ष 1974 में उन्होंने शहर के मेजरगंज में पहली बार गणेश उत्सव कराया। इसी के साथ श्री प्रथम गणेश पूजा समिति की नींव पड़ी। बालकृष्ण पुजारी समिति के संस्थापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 मराठी परिवारों में उत्सव को लेकर उत्साह

सिद्धू काले के अनुसार, वर्तमान में शहर में करीब 12 मराठी परिवार रहते हैं। इनमें लगभग 40 लोग शामिल हैं। समिति के आयोजन में इन परिवारों का विशेष सहयोग रहेगा। इस बार पुणे के प्रसिद्ध दगडूसेठ गणपति की प्रतिमा आने से उत्सव को लेकर मराठी समाज के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं में भी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed