{"_id":"637d0eeb9e5c7132206323f7","slug":"fertilizer-sultanpur-news-lko658434680","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डीएपी के लिए भोर में तीन बजे से ही कतार में लग गए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डीएपी के लिए भोर में तीन बजे से ही कतार में लग गए किसान
विज्ञापन
खाद के लिए कतार में खड़े किसान।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। विंदेश्वरीगंज क्षेत्र के देहली बाजार की साधन सहकारी समिति पर डीएपी लेने के लिए मंगलवार भोर करीब तीन बजे से ही किसानों की कतार लग गई। किसानों की भीड़ अधिक होने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में डीएपी का वितरण हुआ। सुबह तीन घंटे में ही 220 बोरी डीएपी का स्टॉक समाप्त हो गया। घंटों लाइन में धक्के खाने के बाद भी काफी संख्या में किसानों को निराश लौटना पड़ा।
डीएपी के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं। धनपतगंज क्षेत्र के देहली बाजार स्थित साधन सहकारी समिति में 220 बोरी डीएपी आई थी। इसकी जानकारी मिलते ही मंगलवार भोर में करीब तीन बजे ही खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों की भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। देहली बाजार चौकी के पुलिस कर्मियों ने समिति पर पहुुंच कर किसानों की भीड़ को नियंत्रित किया।
पुलिस की मौजूदगी में सुबह करीब आठ बजे से डीएपी का वितरण शुरू हुआ। करीब 11 बजे तक डीएपी का स्टॉक समाप्त हो गया। ठंड के बीच घंटों कतार में धक्के खाने के बाद भी काफी संख्या में किसानों को निराश होना पड़ा। समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह ने बताया कि 220 बोरी डीएपी आई थी। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक वितरण करने के बाद स्टॉक समाप्त हो गया है। जिला मुख्यालय से डीएपी आने पर उसका वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
डीएपी के बिना कैसे होगी गेहूं की बुआई
विंदेश्वरीगंज क्षेत्र के ग्राम चितौरा मौजा समरथपुर निवासी अनंत तिवारी ने बताया कि सुबह से ही कतार में लगने के बाद भी डीएपी नहीं मिल पाई। इससे गेहूं की बुआई पिछड़ जा रही है। ग्राम पूरे निध्या निवासी जयशंकर शुक्ल ने बताया कि डीएपी आने की सूचना पर सुबह ही समिति पर कतार में लग गए थे। नंबर आने तक स्टॉक समाप्त हो गया। ऐंजर गांव निवासी देवी प्रसाद ने बताया कि जब तक वे समिति पर पहुंचे खाद समाप्त हो गई। खाद नहीं मिलने से गेहूं की बुआई नहीं हो पा रही है। पूरे सधई गांव निवासी मुन्नू विश्वकर्मा ने बताया कि डीएपी के अभाव में गेहूं की बुआई पिछड़ रही है।