फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Father-son estranged over quarreling killed nephew, second injured City News

Sultanpur News: तकादा करने पर बिफरे पिता-पुत्र ने भतीजे को मार डाला, दूसरा जख्मी

Thu, 24 Jul 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 24 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Father-son estranged over quarreling killed nephew, second injured City News
कुड़वार के चाची राय की बगिया मजरे कटावां गांव में रोते बिलखते परिजन।
कुड़वार (सुल्तानपुर)। चाची राय की बगिया मजरे कटावां में मंगलवार रात उधार पैसे मांगने से नाराज चाचा व अन्य लोगों ने तीन भतीजों पर चाकू व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में जख्मी दो सगे भाइयों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां छोटे भाई को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर बड़े भाई को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। मझले भाई की तहरीर पर चाचा सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

चाची राय की बगिया मजरे कटावां निवासी अजय निषाद के मुताबिक, उन्होंने अपने चाचा फागूलाल के पुत्र आलोक को करीब एक वर्ष पहले 27 हजार रुपये उधार दिए थे। अपने रुपये मांगने के लिए वह मंगलवार रात करीब नौ बजे आलोक के घर गया था। वहां पर उन्हें चाचा फागूलाल निषाद, उनका पुत्र बलदेव, सुखलाल, उनके पुत्र सूरज निषाद व सोहन लाल मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बकाया रुपये मांगने की बात आरोपियों को नागवार गुजरी, उन्होंने अजय पर हमला कर दिया।
शोर सुनकर उनका छोटा भाई संजय निषाद और बड़े भाई विजय निषाद अजय को बचाने पहुंचे। आरोपियों ने उन पर लाठी, चाकू व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले में संजय और विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर गांव वालों ने आकर बीच-बचाव किया, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। गंभीर रूप से घायल संजय और विजय को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। चिकित्सक ने संजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि बड़े भाई विजय निषाद को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।


कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्र ने बताया कि बुधवार को पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सुखलाल को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed