फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   encounter

पुलिस मुठभेड में 25 हजार का इनामी और एक सिपाही जख्मी

Tue, 05 Apr 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
encounter
सुल्तानपुर। रंगदारी देने से मना करने वाले बिजली कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश से सोमवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल सिपाही और बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर डीआईजी/एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कुड़वार क्षेत्र के मुडुवा सरांव निवासी लोकनाथ पांडेय पावर कॉरपोरेशन में वरिष्ठ लिपिक हैं। लोकनाथ पांडेय शहर के करौंदिया मोहल्ले में मकान बनाकर सपरिवार रहते हैं। गत 13 जनवरी को बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें करौंदिया स्थित ओवरब्रिज के पास गोली मार दी थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। तफ्तीश में आशीष पाल उर्फ आशू पाल निवासी नेवादा थाना कोतवाली देहात का नाम प्रकाश में आया था। डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने आशीष पाल की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सोमवार की रात आशीष पाल उर्फ आशू के नगर इमिलिया गांव की ओर किसी जाने की सूचना पर एसओजी प्रभारी और कोतवाली नगर की पुलिस ने घेराबंदी की।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। गोली कोतवाली नगर में तैनात सिपाही विक्रम सिंह बघेल के हाथ में लगी और वह गिर पड़ा। एसओजी के सदस्यों ने जवाबी फायरिंग की जिसमें बाइक सवार आशीष पाल के पैर में गोली लगी। वह बाइक के साथ ही गिर पड़ा। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र मुठभेड़ स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद जिला अस्पताल में घायल सिपाही को देखने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए आशीष पाल की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी लोकनाथ पांडेय से आशीष पाल रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं मिलने पर उसने लोकनाथ पर जानलेवा हमला किया था। इसके साथ ही कादीपुर कोतवाली में भी उसके खिलाफ केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि आशीष पाल पर चार मुकदमे हैं। आशीष पाल रामनगर इमिलिया निवासी शातिर अपराधी जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना का साथी है और उसके लिए काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed