{"_id":"6350393bb7ae0c3f39054958","slug":"electricity-of-2-5-lakh-population-is-falling-for-four-hours-sultanpur-news-lko653651684","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे गुल रही ढाई लाख आबादी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे गुल रही ढाई लाख आबादी की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले के पांच विद्युत उपकेंद्र बंद रहने से बुधवार को करीब ढाई हजार आबादी की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच शटडाउन लेकर पारेषण ने ट्रांसफार्मर के कनेक्शन का कार्य कराया।
पयागीपुर के 400 केवी पारेषण उपकेंद्र परिसर में स्थित 132 केवी सब स्टेशन पर स्थापित 63 एमवी ट्रांसफार्मर से 33 केवी उपकेंद्रों की लाइनों को जोड़ने के लिए बुधवार को शटडाउन लिया गया था। शटडाउन की वजह से पारेषण के इस उपकेंद्र से संचालित विद्युत वितरण के शहरी क्षेत्र का टीपीनगर व ग्रामीण क्षेत्र का कूरेभार, रामगंज, असरोगा व पकड़ी विद्युत सब स्टेेशन सुबह साढ़े आठ से दोपहर साढ़े 12 बजे तक बंद रहा।
चार घंटे लगातार पांचों उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहने से करीब ढाई लाख आबादी प्रभावित रही। लोगों को बिजली के अभाव में कुछ परेशानी झेलनी पड़ी। इस बीच इंजीनियरों की ओर से पारेषण के बड़ी क्षमता के ट्रांसफार्मर से वितरण के 33 केवी उपकेंद्रों का कनेक्शन कार्य कराया गया। अधीक्षण अभियंता राकेश प्रसाद ने बताया कि कार्य समाप्त होने के बाद बिजली आपूर्ति को बहाल करा दिया गया। मौसम ठंडा रहने की वजह से लोगों को खास दिक्कत नहीं हुई।