फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Electric pole's current landed in stay rod, farmer dies

विद्युत पोल के स्टे रॉड में उतरा करंट, किसान की मौत

Sat, 14 Dec 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Electric pole's current landed in stay rod, farmer dies
सुल्तानपुर। परसीपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम खेत से मवेशियों को हटा रहे एक किसान की विद्युत पोल के स्टे रॉड में उतर रहे करंट से मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के परसीपुर गांव निवासी रमेश वर्मा (32) अपने खेतों में सब्जी उगाते थे। सब्जी को स्थानीय कस्बे में बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम कस्बे से सब्जी बेचकर रमेश वापस घर पहुंचे थे। देर शाम वे खेत की तरफ छुट्टा मवेशियों से अपनी उपज को बचाने के लिए निकल गए। इस दौरान वे विद्युत पोल के स्टे रॉड की चपेट में आ गए और उनकी करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बाद तक रमेश अपने घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों उनकी खोजबीन शुरू की। परिवारीजन जब खेत के पास पहुंचे तो रमेश खेत के पास विद्युत पोल के स्टे रॉड से चिपके हुए मिले। रमेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed