Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Elderly person murdered by being bludgeoned with a brick

Sultanpur News: ईंट से कूंचकर की बुजुर्ग की हत्या

Sun, 22 Nov 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 22 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Elderly person murdered by being bludgeoned with a brick
 रोते बिलखते परिजन
सुल्तानपुर। जमीन के विवाद में अमिलिया कला गांव में शनिवार सुबह सत्यनारायण पाल (70) की ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि परिवार के चचेरे भाई और उसके बेटे ने गालीगलौज के बाद सत्यनारायण पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सत्यनारायण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे विशंभर पाल की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विशंभर पाल के मुताबिक शनिवार सुबह सात बजे उनके चाचा के बेटे सत्यनारायण पाल का परिवार के ही सियाराम पाल और उसके बेटे प्रदीप पाल से गांव के कंपोजिट विद्यालय के पास किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि सत्यनारायण ने विरोध किया तो दोनों ने हमला कर दिया। इसके बाद पास में पड़ी ईंट उठाकर उनके सिर और शरीर पर कई वार किए।
विज्ञापन

हमले में सत्यनारायण लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। गंभीर हालत में सत्यनारायण को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सियाराम पाल और उनके पुत्र प्रदीप पाल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
नहीं थी कोई संतान, दो बीघा जमीन के विवाद में हत्या
चचेरे भाई विशंभर पाल ने बताया कि मृतक सत्य नारायण की कोई संतान नहीं थी। करीब दो बीघा कृषि भूमि थी। वह पहले अपने चचेरे भाई सियाराम के परिवार के साथ रहते थे। छह महीने से बीमार होने के कारण वह विशंभर के साथ रहने लगे थे। सत्य नारायण के हिस्से की जमीन पर सियाराम और उनका बेटा प्रदीप खेती करते थे। विशंभर ने बताया कि सियाराम उनके सगे भाई हैं। विशंभर के साथ रहने से सियाराम और प्रदीप नाराज थे। आशंका थी कि कहीं सत्य नारायण अपनी जमीन विशंभर के नाम न कर दें। इसी बात से परिवार में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed